Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution takes its toll; AQI reaches 377, number of patients rises

Faridabad News: प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 377 पहुंचा<bha>;</bha> मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 13 Nov 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pollution takes its toll; AQI reaches 377, number of patients rises
आंखों में जलन, खांसी-जुकाम और सिरदर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। बृहस्पतिवार को एनआईटी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया, जो सबसे खराब स्थिति है। इसके चलते आंखों में जलन, खांसी-जुकाम और सिरदर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
जिला नागरिक अस्पताल में सांस, आंख और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित करीब 500 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिवाली के बाद सिरदर्द के मरीजों की संख्या में लगभग 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहले रोजाना 30 से 45 सिरदर्द के मरीज आते थे, अब यह संख्या करीब 60 हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 334 रहा, जिससे यह देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सातवें स्थान पर रहा। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। लगातार खराब होती हवा से सांस और आंखों से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों का धुआं, जाम और कूड़ा जलाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ा रही हैं। प्रशासन के प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास बेअसर दिख रहे हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 377 रहा। सेक्टर-11 में 243 और सेक्टर-30 में 242 एक्यूआई दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ का एक्यूआई 334 रहा, जो देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सातवें स्थान पर है। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण एयर प्यूरिफायर की मांग बढ़ गई है। लोग घरों के अंदर साफ हवा के लिए इन्हें खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कॉम्पैक्ट मॉडल से लेकर स्मार्ट एयर प्यूरिफायर तक उपलब्ध हैं। पांच हजार से दस हजार रुपये तक के बेसिक मॉडल और 10 से 20 हजार रुपये तक के स्मार्ट मॉडल बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed