फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution reduced due to strong air, people breathed freely

तेज हवा से प्रदूषण घटा, लोगों ने की खुलकर सांस

Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pollution reduced due to strong air, people breathed freely
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अभी भी मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। लगातार चल रही तेज हवा का असर प्रदूषण को कम बनाए रखे हुए है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रदूषण की दृष्टि से फरीदाबाद वासियों के लिए पिछले दो दिन काफी राहत भरे रहे हैं। लोगों को पहले की तुलना में साफ हवा सांस लेने के लिए मिल रही है। पिछले दो दिन से एक्यूआई 200 से नीचे बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, शनिवार को भी फरीदाबाद का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक्यूआई 308 रहा था। इससे लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। खासकर अस्थमा के रोगियों की परेशानी काफी बढ़ गई थी। शुक्रवार को एक्यूआई में काफी कमी आई थी और एक्यूआई 105 दर्ज किया गया था। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले में एक्यूआई में 93 अंकों की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद भी हवा साफ बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16ए में एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का 138 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि दिन के समय तेज धूप निकलने व तेज हवा चलते रहने के कारण प्रदूषण का स्तर कम बना हुआ है। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नियमों पर उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed