फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution measuring machines are faulty, actual data is not available

Faridabad News: प्रदूषण मापक मशीनें खराब, नहीं मिल रहा वास्तविक डेटा

Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pollution measuring machines are faulty, actual data is not available
ग्रेप का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी बरत रहे हैं लापरवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेप का दूसरा चरण लागू हो गया है। वहीं फरीदाबाद की हवा भी लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब पहुंच गया है। इसके बावजूद प्रदूषण मापक मशीनें बार-बार खराब हो रहीं हैं। इसकी वजह से शहरवासी प्रदूषण का वास्तविक डेटा नहीं जान पा रहे हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। इसमें एनआईटी का एक्यूआई 229 और सेक्टर-30 का 167 रहा। सेक्टर- 11 और सेक्टर 16 ए की मशीनें खराब होने के कारण प्रदूषण का डेटा नहीं दिखा रहीं हैं। इसकी वजह से फरीदाबाद का एक्यूआई कम आ रहा है। वहीं बल्लभगढ़ की प्रदूषण मापक मशीन भी बृहस्पतिवार रात दो बजे से प्रदूषण का डेटा नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन


शहर में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की ये मशीनें बार-बार खराब हो रहीं हैं। ग्रेप का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। ये मशीनें क्यों खराब हो रहीं हैं या कब तक ठीक हो पाएंगी, अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मशीनें के संबंध में पंचकूला के अधिकारी ही बता पाएंगे। इससे पहले भी जब इन अधिकारियों से संपर्क किया गया था, तब उन्होंने कहा कि खराब मशीनों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खराब मशीनों ने बढ़ाई चिंता


दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। मशीन खराब होने के कारण प्रदूषण का वास्तविक डेटा नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें हवा की गुणवत्ता की कोई अपडेट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed