{"_id":"61bf6e5b04ba660ebd41f29d","slug":"pollution-level-is-not-improving-air-quality-is-in-poor-category-for-two-days-despite-high-wind-speed-faridabad-news-noi622270297","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहा प्रदूषण स्तर, हवा की तेज रफ्तार के बावजूद दो दिनों से खराब श्रेणी में है वायु की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहा प्रदूषण स्तर, हवा की तेज रफ्तार के बावजूद दो दिनों से खराब श्रेणी में है वायु की गुणवत्ता
विज्ञापन
Pollution level is not improving, air quality is in poor category for two days despite high wind speed
फरीदाबाद। तेज हवा के बावजूद शहर में प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं आ रहा है। बीते दो दिनों से रह रहे खराब श्रेणी में प्रदूषण स्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर की ओर से चलने वाली हवा में नमी (आद्रता) की मात्रा अधिक होने से लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बीते दो दिनों से हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है। लेकिन हवा में नमी की मात्रा 96 प्रतिशत के आसपास रह रहा है। आगामी दो दिनों तक प्रदूषण स्तर को खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड( सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 226 और बल्लभगढ़ का खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 272 दर्ज किया गया, जो समान्य से पांच गुणा से भी अधिक है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में आंख व सांस की परेशानियों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी-288
सेक्टर 16ए-267
सेक्टर 11-222
सेक्टर 30- 272
एनआईटी- 152