फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution Control Board closed DG sets and construction works till further orders

बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, एक्यूआई में 136 अंकों की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डीजी सेट और निर्माण कार्यों को अगले आदेश तक किया बंद

Fri, 03 Dec 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board closed DG sets and construction works till further orders
Pollution Control Board closed DG sets and construction works till further orders
फरीदाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हुई बूंदाबांदी ने औद्योगिक नगरी को प्रदूषण से थोड़ी जरूर दी है। इसके चलते बृहस्पतिवार से शुक्रवार केे एक्यूआई में 136 अंकों कमी रही। इसके बावजूद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 के साथ खराब श्रेणी में है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर बाद से देर रात तक फरीदाबाद में एक एमएम, तिगांव में दो एमएम, बल्लभगढ़ में एक एमएम बारिश हुई। इसके चलते शुक्रवार को कम धूल उड़ी। लिहाजा बृहस्पतिवार की अपेक्षा शहर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को गंभीर से नीचे गिरकर खराब श्रेणी में आ गया।
विज्ञापन

वहीं, फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने अगले आदेश तक शहर में डीजी सेट को चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा अभी शहर में निर्माण कार्य भी नहीं होंगे। अगर कोई आदेश की अवहेलना और ग्रेप के नियमों की अनदेखी करते पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एचएसपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई टीमें गठित है। सभी जगह जगह जांच कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद कहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही कहां प्रतिबंधित फ्यूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब टीम द्वारा जांच की फोटो ली जाएगी साथ ही वीडियो भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की भीड़
प्रदूषण के चलते बीके अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। आलम यह है कि काफी संख्या में लोग आंख व सांस संबंधित परेशानी लेकर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का एक्यूआई 292 दर्ज किया। बृहस्पतिवार को यह 428 था। जबकि बल्लभगढ़ का 282 दर्ज किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय थोड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed