{"_id":"611013468ebc3e7ba025649b","slug":"political-land-being-searched-under-the-guise-of-farmers-movement-digvijay-chautala-faridabad-news-noi598175176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन की आड़ में तलाशी जा रही राजनीतिक जमीन - दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन की आड़ में तलाशी जा रही राजनीतिक जमीन - दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
फरीदाबाद। किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता ही किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से बातचीत करने को तैयार नहीं है। इस आंदोलन की आड़ में वह खुद अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे हुए है। ये बातें जजपा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
दिग्विजय की मौजूदगी में रविवार को फरीदाबाद से इनेलो के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व इनेलो प्रत्याशी अजय भड़ाना अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जजपा में शामिल हुए। दिग्विजय ने अजय भड़ाना व उनके सभी समर्थकों का पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय भड़ाना के जजपा में आने से शहर में संगठन को और मजबूती मिलेगी। कहा कि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन इनसो से की थी। अब जननायक जनता पार्टी(जजपा) में वह युवाओं को संगठित करने में जुटे हैं।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार की भागेदारी का जो वादा किया था। उस वादे को एक साल में लागू कर दिया है, इससे राज्य की औद्योगिक इकाइयों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ेंगे। इस दौरान लक्कड़पुर गांव की ओर से पगड़ी बांधकर दिगिवजय चौटाला का स्वागत किया। इस अवसर पर जजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, प्रेम सिंह धनखड़, युवा जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा, विनेश गुर्जर, मनोज बंधवाड़ी, इनसो चेयरमैन रवि शर्मा सहित अनेकों जेजेपी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।