फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Policemen save the industrialist's family by playing on their lives

सेक्टर-14 के मकान में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर आग से बचाया उद्योगपति परिवार

Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Policemen save the industrialist's family by playing on their lives
फरीदाबाद सेक्टर 14 मकान में लगी आग से जला सामान । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित एक कोठी में सोमवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा परिवार मकान के अंदर फंस गया। मामले की सूचना पाकर सेक्टर-14 चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग से पूरे परिवार को बचाया। पुलिस की सूझबूझ और साहस की चर्चा पूरे सेक्टर में हो रही है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुलिस के प्रयासों को सराहा और पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सेक्टर-14 चौकी प्रभारी प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर में उद्योगपति यशपाल जटवानी और उनके भाई प्रवीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे कोठी में अचानक आग लग गई। परिवार ग्राउंड फ्लोर पर सोया हुआ था। कोठी में चारों तरफ आग फैल गई और धुआं भर गया। जटवानी परिवार की आंख खुली तब तक घर का नजारा बदला हुआ था। धुएं के कारण उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जटवानी परिवार में दोनों भाइयों के अलावा उनकी पत्नियां व दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पत्नियों और बेटियों को सीढ़ियों से छत पर भेज दिया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग भड़कती देखकर दोनों भाई घर से बाहर निकल आए, लेकिन महिलाएं और बेटियां घर में फंस गईं।
विज्ञापन

आग की सूचना पर सेक्टर-14 चौकी प्रभारी प्रवीन भारद्वाज तुरंत टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed