{"_id":"61b39524f5477e26a35e6cb4","slug":"police-will-search-for-104-people-from-high-risk-countries-health-department-asked-for-help-faridabad-news-noi62063708","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : हाई रिस्क देशों से आए 104 लोगों की पुलिस करेगी तलाश, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : हाई रिस्क देशों से आए 104 लोगों की पुलिस करेगी तलाश, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी मदद
विज्ञापन
Police will search for 104 people from high risk countries, health department asked for help
फरीदाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित 13 देशों (हाई-रिस्क) से फरीदाबाद लौटे 104 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाने पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से इनको तलाश करने में मदद मांगी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि हाल में हाई रिस्क वाले 13 देशों, जैसे दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील आदि से 498 लोग फरीदाबाद लौटे हैं। इनमें से 118 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए लैब में भेजा गया, वहां से आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए हैं। सभी को अभी होम क्वारंटाइन किया गया है। लेकिन 104 लोगों ने अपना पता गलत दिया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। जबकि बांकी बचे लगभग 276 लोगों से कोरोना जांच के लिए सैंपल आठ दिनों बाद लिए जाएंगे। वहीं, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में शुक्रवार को विदेशों से 154 लोग फरीदाबाद लौटे। इसके बाद अब विदेशों से आने वालों की कुल संख्या 2031 तक हो गई है। इनमें से 1210 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। इन सब की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। जबकि बांकी बचे 667 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
कोरोना के आए चार मामले
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना के चार नए मामलों की पुष्टि की। इनमें से एक को स्थिति बिगड़ने पर एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अब जिले में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 41 हो गए हैं। इनमें से 40 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चार मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही इनके परिजनों के भी शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। सभी को अभी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निरंतर इन पर नजर बनाए है। शुक्रवार को जिले में 2620 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बांकी है। उप मुख्य चिकित्सा ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया जा रहा है।