फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police will become the sentinel of women, will leave at night and come home

Faridabad News: पुलिस बनेगी महिलाओं की प्रहरी, रात में छोड़कर आएगी घर

Thu, 07 Sep 2023 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police will become the sentinel of women, will leave at night and come home
महिलाओं के लिए असुरक्षित स्थानों का पुलिस कराएगी सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य कार्यालय में हुई बैठक महिला सुरक्षा पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल देने के लिए जल्द रोहतक की एक एनजीओ की मदद से सर्वे कराया जाएगा। शहर में असुरक्षित स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। जिससे स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास होगा कि हर एक स्थान पर पुलिस की उपस्थिति दिखाई दे। रात के समय यदि कोई महिला या युवती किसी सुनसान स्थान पर खड़ी मिलेगी तो साधन न मिलने पर इलाके में गश्त करने वाली पीसीआर और राइडर महिला को उसके घर तक छोड़कर आएगी। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने बताया कि शहर को महिलाओं और घर में बुजुर्गों के लिए सेफ सिटी बनाने का प्रयास है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न पहलुओं पर कार्य कर रही है। पुलिस ने सेफ सिटी के नाम से एक योजना तैयार की है। इसके तहत एनजीओ के माध्यम से महिलाओं के लिए असुरक्षित वाले स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। वहां सुरक्षा की अलग से रणनीति बनाई जाएगी। जिससे महिलाएं वहां से सुरक्षित सफर कर सकें।
विज्ञापन

--
पुलिसकर्मी के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पिछले दिनों पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों की भी जवाबदेही तय कर दी है। यदि कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उक्त पुलिसकर्मी के सुपरविजन अधिकारी को भी जिम्मेदार माना जाएगा और उस पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। इस मामले में लोगों की भी मदद मांगी गई है। प्रत्येक जोन स्तर पर और सीपी कार्यालय में फीडबैक व्यवस्था शुरु की गई है। जिसमें शिकायत कर्ताओं से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में फीड बैक लिया जा रहा है। वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

संगठित क्राइम पर नजर
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में संगठित क्राइम को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिन अपराधियों ने गैंग बनाकर अपराध कर रहे हैंं। सभी को ट्रेस कर लिया है, उन्हें जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed