फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police vehicle hit by speeding car, five policemen injured

Faridabad News: पुलिस वाहन को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पांच पुलिसकर्मी घायल

Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police vehicle hit by speeding car, five policemen injured
हादसे में पुलिस की गाड़ी भी पलटी, आरोपी अपनी कार लेकर मौके से हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-62 में गश्त कर रही पुलिस के वाहन को उलटी दिशा से आ रही बलेनो गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिसकर्मियों सहित उनकी गाड़ी पलट गई। इसमें सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को सीधा कर पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जन्माष्टमी के अवसर पर थाना आदर्श नगर की पुलिस वाहन से सेक्टर-62 के पास बने मंदिरों में गश्त कर रही थी। उस समय गाड़ी में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, चालक मोहित, सिपाही अंकित, सिपाही सतीश और सिपाही हरीश मंदिरों पर लगी ड्यूटी को चेक करते हुए सेक्टर-62 से मलेरना रोड आदर्श नगर की तरफ जा रहे थे। तभी सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट के पास तेज रफ्तार से आ रही बलेनो गाड़ी ने सामने से पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। उसके बाद उनको स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान आरोपी गाड़ी चालक को लोगों ने पकड़ लिया। चालक सुभाष कॉलोनी निवासी भगवान सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

------------
पुलिस ने कहा, बोर्ड बैठक के बाद शिकायत देना

निजी अस्पताल में युवक की मौत को लेकर 17 दिन बाद 23 अगस्त को परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बोर्ड की बैठक के बाद शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। उसके बाद बीके अस्पताल में मामले को लेकर एक बैठक बुलाई गई। इस दौरान निजी अस्पताल की ओर से कोई भी डॉक्टर न आने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed