फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police seized two vehicles with the same number

Faridabad News: पुलिस ने एक की नंबर की दो गाड़िया जब्त कीं

Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police seized two vehicles with the same number
स्क्रैप व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शनिवार को एक ही नंबर की दो गाड़ियों को जब्त किया है। आरोप है कि स्क्रैप व्यापारी एक कैंटर के नंबर पर दूसरी गाड़ी चलवा रहा है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर आरोपी स्क्रैप व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना खेड़ी पुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-81 अमृता अस्पताल के स्क्रैप व्यापारी अखंड मिश्रा निवासी दिल्ली एक ही नंबर प्लेट पर अलग-अलग 2 कैंटर गाड़िया चलवाता है। कैंटर का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 13 सीटी--4609 है। आरोप है कि स्क्रैप कारोबारी एक नंबर पर पंजीकरण कर दूसरी गाड़ी चलवाता है। दोनों गाड़ियों की बाडी में करीब 3 टन वजन का फर्क है।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि स्क्रैप कारोबारी ने बीपीटीपी क्षेत्र स्थित एक कंपनी एरिया में किसी कंपनी से स्क्रैप का सौदा किया है। पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर पर कैंटर को रुकवाया तो चालक ने अपना नाम अकबर अली निवासी जिला सिद्धार्थ नगर यूपी बताया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। मुखबिर की सूचना पर वजीरपुर रोड पर इसी नंबर की एक अन्य गाड़ी पुलिस ने जब्त की। गाड़ी चालक ने अपना नाम इमरान निवासी डुमरिया गंज जिला सिद्धार्थ नगर यूपी बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed