फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police seized Rs 2.84 crore in one day

Faridabad News: पुलिस ने एक दिन में जब्त किए 2.84 करोड़ रुपये

Fri, 20 Sep 2024 02:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police seized Rs 2.84 crore in one day
- फरीदाबाद पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के दौरान 3 गाड़ियों से 2 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपये किए जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से 2 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपये जब्त किए हैं। यहां पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं जिस कारण पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है। नकदी के आवागमन पर अंकुश लगाने के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है।


फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। सराय ख्वाजा थाना और सूरजकुंड थाने की पुलिस टीम 19 सितंबर को अर्धसैनिक बलों के साथ सराय टोल व शूटिंग रेंज सूरजकुंड रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन अलग-अलग गाड़ियों से 2.84 करोड़ रुपये बरामद किए हैं जिसमें सराय टोल नाके पर एक गाड़ी से 2 करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपये और दूसरी गाड़ी से 20 लाख रुपये बरामद किए गए। इसी तरह थाना सूरजकुंड क्षेत्र में शूटिंग रोड नाके पर एक गाड़ी से 13 लाख रुपए बरामद किए गए। गाड़ी चालकों द्वारा पूछताछ के दौरान कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा नकदी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed