फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police seized 222 boxes of liquor near Nain Chowk.

Faridabad News: नैन चौक के पास पुलिस ने पकड़ीं शराब की 222 पेटियां

Sat, 18 Oct 2025 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Police seized 222 boxes of liquor near Nain Chowk.
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित नैन चौक के पास से पुलिस ने शराब और बियर की 222 पेटियों को बरामद किया है। ठेके के सामने पेटियों को टाइल्स के गोदाम में छिपाकर रखा हुआ था। दिवाली के मद्देनजर पुलिस की टीमों ने जांच अभियान चलाया हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नैन चौक के पास बने शराब के ठेके के सामने शराब की पेटियां छिपाई गई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टाइल्स के बीच में छिपाई गईं ब्रांडेड शराब की 222 पेटियां बरामद कीं। बरामद की गईं शराब में टीचर, ब्लैक डॉग, ऑफिसर ब्लू के साथ बियर की पेटियां शामिल हैं। पेटियां आदित्य सिंगल मार्बल टाइल्स नाम के गोदाम के बेसमेंट में टाइल्स के बीच में छिपाई गई थीं। यह कार्रवाई शुक्रवार रात की गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन शराब की पेटियों को दिवाली के बाद गुजरात भेजने की तैयारी थी। बताया जा रहा है कि शराब को यहां अस्थायी रूप से स्टॉक करके रखा गया था, ताकि त्योहारी सीजन के बाद तस्करी की जा सके। वहीं, पुलिस की ओर से गोदाम मालिक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed