{"_id":"5ffb378f8ebc3e31f35a738a","slug":"police-sealed-border-in-10-minutes-by-doing-mock-drill-faridabad-news-noi5591252175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल कर पुलिस ने 10 मिनट में सील किया बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल कर पुलिस ने 10 मिनट में सील किया बॉर्डर
विज्ञापन

फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस व किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व जाम को ध्यान में रखकर पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दोपहर दो बजे एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से बदरपुर बार्डर और सरिता विहार थाने की पुलिस मौजूद रही, जबकि फरीदाबाद से सराय ख्वाजा थाना पुलिस शामिल हुई।
एसीपी मौजीराम ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल काफी सफल रही। इस दौरान दिल्ली और फरीदाबाद पुलिस का सामंजस्य काफी बेहतर रहा। मॉक ड्रिल के दौरान देखा गया कि यदि अचानक से बॉर्डर सील करना पड़ा तो उसमें कितना समय लगेगा। दोनों तरफ की पुलिस ने मिलकर 10 मिनट में बॉर्डर सील कर दिया। फरीदाबाद पुलिस ने हाईवे से अचानक रूट डायवर्ट करने के विकल्पों को भी देखा। दिल्ली की तरफ जाने वाले यातायात को बड़खल मोड़ से सूरजकुंड की तरफ डायवर्ट किया गया, जबकि दिल्ली की तरफ से आने वाले यातायात को बड़खल मोड़ से बाईपास की तरफ निकाला गया। इस दौरान दिल्ली व फरीदाबाद पुलिस के करीब दो सौ जवान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हाईवे पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के सीमावर्ती थानों से सामंजस्य रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोनों पुलिस मिलकर काम करेंगी।
एनएचपीसी चौक तक लगा जाम
अचानक से हुई मॉक ड्रिल के कारण लोगों को जमा का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उससे निपटने का प्रयास किया। बदरपुर बॉर्डर सील होने की स्थिति में यातायात को बदरपुर फ्लाईओवर से भी निकालकर देखा गया, जिससे एनएचपीसी चौक तक जाम लगा। मॉक ड्रिल केवल आधे घंटे के लिए ही कि गई थी, लेकिन यातायात को संभालने में एक घंटे का समय लगा। हालांकि रविवार होने के कारण हाईवे पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम ही वाहन थे।