{"_id":"6a414da0a4d165a55f07b995","slug":"police-raid-jalaram-restaurant-in-durg-in-connection-with-prostitution-case-seven-people-arrested-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: जलाराम रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, तीन युवती समेत सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: जलाराम रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, तीन युवती समेत सात लोग गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 10:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:06 PM IST
सार
दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित जलाराम रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में तीन युवतियों, दो ग्राहकों और दो होटल संचालकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दुर्ग में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में पुलिस ने जिस्मफरोशी के कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जलाराम रेस्टोरेंट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। लगातार शिकायतों के बाद दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों, दो ग्राहकों और दो होटल संचालकों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी तथा इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं।
विज्ञापन