{"_id":"69a5dba5ec79fd9b1105c0c5","slug":"police-raid-in-bichor-village-caused-commotion-two-youths-were-picked-up-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110304-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिछोर गांव में पुलिस की दबिश से हड़कंप, दो युवकों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिछोर गांव में पुलिस की दबिश से हड़कंप, दो युवकों को उठाया
विज्ञापन
-ग्रामीणों में दहशत, सड़क पर बिखरी गोलियां; एक युवक को छोड़ा, एक को साथ ले गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। खंड के गांव बिछोर में सोमवार को पलवल पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आरोप है कि हथियारों से लैस सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने स्विफ्ट कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान करीब दस मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव बिछोर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ कार से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई बोलेरो गाड़ी ने उनकी कार के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। बोलेरो से उतरे चार लोग हथियारों के साथ कार सवार युवकों को पकड़ने लगे। बताया जा रहा है कि ये सभी पलवल जिले के पुलिसकर्मी थे। युवक के भाई सलमान ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से उसका भाई घबरा गया और उसने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने कार का पीछा किया और कई बार टक्कर मारकर उसे रुकवाया। इसके बाद लाठियों से कार के शीशे तोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और अपने साथ ले जाया गया।
घटना के दौरान पुलिस की बंदूक की गोलियां सड़क पर बिखर गईं, जिन्हें एक कर्मचारी उठाता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक युवक को छोड़कर चली गई, जबकि दूसरे को साथ ले गई। बिछोर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं पलवल पुलिस के एवीटी स्टाफ प्रभारी गौरव ने बताया कि उन्हें एनडीपीएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की सूचना मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवकों के पास कोई नशीला पदार्थ नहीं था और उनकी कार गांव में ही खड़ी है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।