फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police personnel were given information about black fungus

पुलिस कर्मियों को दी ब्लैक फंगस की जानकारी

Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Police personnel were given information about black fungus
फरीदाबाद। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के निर्देशन में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को कोविड-19 और ब्लैक फंगस से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. सुजॉय ने सभी को इसके बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि शुक्रवार को सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. सुजॉय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभारियों को कोविड-19 और ब्लैक फंगस के बारे में जानकारी दी। ब्लैक फंगस की जानकारी दिलाने का मुख्य उद्देश्य है कि वह अपने इलाके में रह रहे लोगों को जागरूक कर सके। डॉक्टर सुजॉय ने बताया कि लोगों को समझाया जाए कि घर से बाहर कदम रखते ही मास्क का मुंह पर होना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे, किसी से भी बातचीत करते समय सामाजिक दूरी का पालन करें, चीजों को छूने के बाद हाथ धोएं, घर से बाहर निकलने पर अपने साथ सैनिटाइजर रखें, ताकि कोई भी चीज खरीदने के बाद एवं छूने के बाद हाथों को सैनिटाइज किया जा सके। खांसी, जुकाम, बुखार, होने पर डॉक्टर की राय लें, सकारात्मक सोच रखें, घबराए नहीं और स्वयं डॉक्टर न बनें। वहीं सरकार के द्वारा जारी किए गए नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed