{"_id":"6a5faab4ddee6884880aaa99","slug":"police-personnel-assaulted-in-chilli-village-faridabad-news-c-24-1-pal1008-126226-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चिल्ली गांव में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चिल्ली गांव में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट
विज्ञापन
उटावड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। चिल्ली गांव में उटावड पुलिस के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह हैडकांस्टेबल खालिद एवं अन्य स्टाफ के साथ एक केस की जांच के लिए गांव चिल्ली में गए थे। फिरनी वाली मस्जिद के नजदीक रास्ते में एक व्यक्ति ने पुलिस स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसका कहना था कि पुलिस बेवजह गांव में घुस जाती है। वह गाली गलौज करने लगा। हैडकांस्टेबल खालिद ने उससे गाली न देने को कहा। उसने स्टाफ के दो लोगों को थप्पड़ मारे। आरोपी की पहचान साजिद निवासी चिल्ली के रूप में हुई। उटावड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।