फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police on alert in the district after air strike

Faridabad News: एयर स्ट्राइक के बाद जिले में अलर्ट पर पुलिस

Fri, 09 May 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police on alert in the district after air strike
सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी पुलिस रख रही नजर
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


सोनू यादव
फरीदाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेनाओं की एयर स्ट्राइक कार्रवाई के बाद से जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद से ही जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है।
पुलिस की स्वैट टीम 4 शिफ्ट में अलग-अलग क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। प्रतिष्ठित संस्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। सेंसेटिव क्षेत्र में भी पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। फरीदाबाद पुलिस की बम स्कवॉड व डॉग स्कवॉड टीमें भी समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग कर रही हैं। वे मॉल, बाजार, सरकारी व निजी संस्थानों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जाकर लगातार चेकिंग कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर मामूली सी भी चूक न रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसएचओ व चौकी इंचार्ज को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और तय पाइंट पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह राइडर-पीसीआर पर तैनात पुलिस टीमें भी लगातार क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही चिह्नित स्थानों पर भी पहुंच रहे हैं। जिला व राज्यों से लगने वाले फरीदाबाद के 5 बॉर्डर पर भी लगातार नाके लगाकर पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही हैं। इनके अलावा अपराध शाखा की टीमें भी शहर में सक्रिय हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी व खुफिया विभाग की टीमें बस स्टैंड, मॉल, भीड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी थाना पुलिस व डॉग स्कवॉड की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजपाल, महिला एएसआई सुदेश ने टीम के साथ स्टेशन परिसर में चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्कवॉड की टीम ने भी लगभग 2 घंटे तक पूरे स्टेशन परिसर को सर्च किया। टीम ने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी क्षेत्र में लगातार चेकिंग कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी हमारी टीमें नजर रख रही हैं। ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी भ्रामक या संवेदनशील पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल न हो। इसे लेकर लोगों से अपील भी की गई है कि वे न तो अफवाह फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।


वर्जन
पहलगाम हमले के बाद से जिले में पुलिस अलर्ट पर है। एयर स्ट्राइक के बाद से चौकसी और बढ़ा दी गई है। हमारी टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। बॉर्डर क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed