फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police may question Sujata, Harshit and Kirti today in Aryan Mishra murder case

Faridabad News: आर्यन मिश्रा हत्याकांड में सुजाता, हर्षित और कीर्ति से पुलिस आज कर सकती पूछताछ

Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police may question Sujata, Harshit and Kirti today in Aryan Mishra murder case
- आर्यन के भाई ने फोन पर बताया रविवार को सुजाता गुलाटी अपने परिवार के साथ घर लौटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आर्यन मिश्रा हत्या मामले में गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सोमवार को मकान मालिकन सुजाता गुलाटी, हर्षित गुलाटी और उसके पड़ोसी कीर्ति शर्मा से पूछताछ कर सकती है। आर्यन के भाई ने बताया कि सभी अपने घर वापस लौट आएं हैं। वह घटना के कुछ दिनों से कहीं चले गए थे।


सियानंद मिश्रा पशु तस्कर समझकर मारे गए 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा के पिता है। उन्होंने मीडिया से कहा उनके बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। गोरक्षको ने उनके बेटे को ही गोली क्यों मारी। जबकि वारदात के दौरान कार में बेटा आर्यन के साथ मकान मालिक का बेटा हर्षित गुलाटी, दूसरा सैंकी गुलाटी, उनकी पत्नी सुजाता गुलाटी और पड़ोसी कीर्ति शर्मा भी थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा पुलिस सुजाता गुलाटी, हर्षित गुलाटी और कीर्ती शर्मा को भी जांच में शामिल करेगी। उनसे पूछताछ कर मामले की तह तक जाएंगी। वह अपने घर वापस आ गए हैं। उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। बता दे कि आर्यन मिश्रा को 23 और 24 अगस्त की रात दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के गदपुरी टोल से आगे बघौला गांव के पास गोली मार दी गई थी। उससे पहले आरोपियों ने फरीदाबाद के पटेल चौक से गदपुरी टोल तक करीब 30 किलोमीटर तक कार से खदेड़ा था। आर्यन की 24 अगस्त को अजरौंदा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियेां की पहचान अनिल कौशिक, सौरभ, वरूण, कृष्ण और आदेश के रूप में हुई। जिनको पुलिस ने 29-30 अगस्त को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में आारोपियों ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर रेकी कर पशुओं को उठा रहे हैं। वह उनकी तलाश में कार से घूम रहे थे। इस दौरान उन्हेंने एक कार को रूकने के लिए कहा, लेकिन कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। उन्होंने पीछा करके फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आर्यन की गोली लगने से मौत हो गई। अब आरोपियों से मिलने के बाद से मृतक छात्र आर्यन के पिता सियानंद मिश्रा मामले को संदिग्ध बताकर पुलिस से कार में सवार अन्य लोगों से पूछताछ करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


--
प्रशांत दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed