{"_id":"5ee3b6148ebc3e42cf7f1c60","slug":"police-doesnot-found-any-evidence-against-baba-in-karnal-faridabad-news-noi5168265105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडी बाबा को खाली हाथ लेकर लौटी फरीदाबाद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडी बाबा को खाली हाथ लेकर लौटी फरीदाबाद पुलिस
विज्ञापन
फरीदाबाद। शरीफगढ़ का ठग राजेश उर्फ कैंडी बाबा को करनाल और कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश में विभिन्न ठिकानों से पड़ताल कर क्राइम ब्रांच-30 की टीम खाली हाथ वापस लौट आई है। क्राइम ब्रांच की टीम बाबा को रिमांड पर लेने के बाद पंजाब और हरियाणा में उनके ठिकानों पर तीन दिन से चक्कर लगा रही थी। टीम ने बाबा की दोनों पत्नियों के ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वो दोनों भी बच्चों के साथ फरार चल रही हैं।
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि लगातार क्राइम ब्रांच की टीम कैंडी को लेकर उसके विभिन्न ठिकानों पर जाकर दबिश दे रही है। अभी कैंडी के ठिकानों से कुछ खास रिकवरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कैंडी ने दो शादी की हैं। उसकी पहली पत्नी दिल्ली में तो दूसरी अंबाला में रहती है। कैंडी की दूसरी पत्नी फरीदाबाद में दर्ज ठगी के मामले में आरोपी भी है। क्राइम ब्रांच की टीमों ने उसकी पत्नियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की, मगर वो अपने बच्चों के साथ फरार हो गई हैं। साइबर सेल दोनों पत्नियों को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं। एसीपी क्राइम ने बताया कि जल्द ही उन्हें सफलता हाथ लगेगी।
कैंडी बाबा ने बना दिया कई भक्तों को कर्जदार
फरीदाबाद। शरीफगढ़ के ठग राजेश उर्फ कैंडी बाबा ने धन को दोगुना करने, सस्ती दरों पर सोना खरीदने और विदेश भेजने के लालच में लोगों को कर्जदार और कंगाल बना दिया। एसीपी क्राइम अनिल कुुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि बाबा ने जिन लोगों को पैसा दोगुना करके या सोना लाकर दे दिया था, उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबियों से ब्याज पर भी पैसे लेकर बाबा को उसे दोगुना करने के लिए दिया था। इस तरह से बाबा ने मोटी रकम जमा की और डेरा छोड़ कर फरार हो गए थे। इसके बाद कई लोग कर्जदार हो गए या कंगाली के स्तर तक पहुंच चुके हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा है।