फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police Commissioner saved the life of the injured youth

Faridabad News: पुलिस आयुक्त ने बचाई घायल युवक की जान

Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police Commissioner saved the life of the injured youth
भीड़ देखकर रुकवाई गाड़ी, टीम के साथ घायल को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने के लिए पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रहती है। बुधवार रात को पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने अपना काफिला रोककर एक घायल की मदद की। रात करीब 11 बजे पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ से सेक्टर-21 पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ आ रहे थे। ओल्ड मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। पुलिस आयुक्त ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल के साथ अपनी टीम को भेजकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हवलदार राजेश, सिपाही राहुल, संदीप तथा सुनील ने घायल को उठाकर अपनी गाड़ी से बीके अस्पताल लेकर गए। घायल की पहचान सेक्टर 29 निवासी सुनील तिवारी के रूप में हुई है। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने घायल की बाइक को चौकी में भिजवा दिया। पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि दुर्घटनाग्रस्त को देखकर वीडियो बनाने की बजाय उसे गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाएं। दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को फरीदाबाद पुलिस की तरफ से प्रशंसा पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed