{"_id":"695818f9a69df82264074b94","slug":"police-arrested-two-criminals-carrying-a-reward-of-rs-5000-each-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59453-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस ने 5-5 हजार रुपये के 2 इनामी बदमाश किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस ने 5-5 हजार रुपये के 2 इनामी बदमाश किए गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ व सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 5-5 हजार रुपये के 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी फरीदाबाद के नवादा के रहने वाले संदीप को गिरफ्तार किया है। वो 1 नवम्बर 2024 को गांव नीमका क्षेत्र में खेत में पानी की नाली बनाने पर हुई कहासुनी में फावड़ा मारकर हत्या करने के मामले में घटना के बाद से ही वांछित चल रहा था। इसे एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गोली चलाकर हत्या के प्रयास व रुपये छीनने के मामले में करीब डेढ़ साल से वांछित चल रहे आरोपी पलवल के रहने वाले शुशांक उर्फ किट्टू को गिरफ्तार किया है। 7 जून 2024 को थाना भूपानी क्षेत्र में आरोपी ने वारदात की थी। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को नोएडा से काबू किया है। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।