{"_id":"607725968ebc3e8d2f3e7305","slug":"police-arrested-two-accused-of-robbery-faridabad-news-noi5771625196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूटपाट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लूटपाट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह की ओर से सभी थाना चौकी, साइबर क्राइम व साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना मुजेसर की पुलिस टीम ने लूटपाट के आरोपी विनय कुमार और रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है और शाम को कंपनी से अपने घर संजय कॉलोनी जा रहा था कि रास्ते में अचानक पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसका फोन छीनकर भाग गए। जैसे ही आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल छीना तो उसने शोर मचा दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम को जैसे ही शोर सुनाई दिया तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तेज गति की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों में से रवि को मौके पर दबोच लिया।
आरोपी विनय मौका पाकर फरार हो गया, जिसे बाद में आरोपी रवि की शिनाख्त पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी विनय और रवि पर्वतिया कॉलोनी निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में लूटपाट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनें जेल भेज दिया गया।