फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested four accused who provided bank accounts to cyber fraudsters

ठगों का अनोखा कारनामा: कमीशन के चक्कर में बेचते खाता, डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे; पंजाब-यूपी से कनेक्शन

Wed, 21 May 2025 05:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 May 2025 05:47 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद में साइबर ठगी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी पंजाब और उत्तर प्रदेश से हुई है। ये सभी साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया करते थे।

विज्ञापन
Police arrested four accused who provided bank accounts to cyber fraudsters
ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया है। ये तीनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को यूपी फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पंजाब और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुए आरोपी
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पंजाब के जिरकपुर से कैथल निवासी केशव (27), प्रवेश (48) और जींद निवासी सुरेंद्र (42) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी केशव खाताधारक है। इसने अपना खाता कमीशन के लालच में प्रवेश व सुरेंद्र को दिया था। प्रवेश व सुरेंद्र ने ये खाता आगे बेचा था। केशव बीकॉम की पढ़ाई के बाद राइस ट्रेडिंग का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

77 लाख रुपये की ठगी के मामले में हुआ एक्शन
वहीं प्रवेश 12वीं पास है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सुरेंद्र, प्रवेश के पास ही चालक का काम करता है। केशव व प्रवेश पड़ोसी हैं। इस खाते में ठगी के कुल 45 लाख रुपये आए थे। आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख रुपये की ठगी के मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खाता खरीदकर टेलीग्राम एप पर बेचा
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने यूपी फर्रुखाबाद निवासी प्रांशु यादव (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रुपयों के लालच में सुमित का खाता खरीदकर टेलीग्राम एप के जरिये किसी को बेचा था। प्रांशु बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। इसके उपलब्ध कराए गए खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। गलत नंबर पर रिचार्ज के चलते रिफंड पाने को कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन ढूंढकर संपर्क किया था। ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 1239626 रुपये ठग लिए थे। इसी मामले में जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed