{"_id":"68d76b58fb9a726a3703a1e2","slug":"police-arrested-four-accused-in-two-separate-encounters-in-faridabad-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad Encounter: दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, वांछित आरोपी कमल भड़ाना सहित दो आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Encounter: दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, वांछित आरोपी कमल भड़ाना सहित दो आरोपी घायल
Sat, 27 Sep 2025 10:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:13 AM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारी सुबह 4 बजे के लगभग पहली मुठभेड़ पाली सूरजकुंड रोड पर हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 व सेंट्रल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह चार बजे दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 आरोपियों को काबू किया गया। उनमें वांछित आरोपी कमल भड़ाना सहित दो आरोपी को गोली गली। दोनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारी सुबह 4 बजे के लगभग पहली मुठभेड़ पाली सूरजकुंड रोड पर हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी काबू किए गए। जिसमें से एक आरोपी शशिकांत को गोली लगी।
विज्ञापन
काबू किए गए आरोपियों की लीड पर मुख्य आरोपी कमल भड़ाना को काबू करने के लिए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम पाली भांकरी रोड पर पहुंची। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर गोली चलाई गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को काबू किया गया । जिसमें कमल भड़ाना के पैर में गोली लगी। कमल भडाना वांछित अपराधी था, जो कई मामलों में फरार चल रहा था। हाल ही में गाजीपुर रोड डबुआ में एक महिला के सिर में जान से मारने की नीयत से चोट मारी और गोलियां चलाईं।
विज्ञापन