फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested 32 cyber criminals in a week

Faridabad News: पुलिस ने एक सप्ताह में 32 साइबर अपराधियों को पकड़ा

Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 32 cyber criminals in a week
- टीमों ने पांच लाख छह हजार रुपये किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने इस सप्ताह 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 5 लाख 6 हजार 199 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 13 से 19 सितंबर तक टीमों ने 11 मुकदमों में 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 294 शिकायतों का निस्तारण कर 6 लाख 94 हजार 505 रुपये लौटाए हैं। वहीं 12 लाख 94 हजार 85 रुपये खातों में फ्रिज कराए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूनम देवी, साजिद अली, राहुल राज, आरिफ खान, समीर अंसारी, शैलेन्द्र शर्मा, सजिम अख्तर, मोहम्मद अजहर, पवन कुमार, बंटी सागर, दीपक प्रधान, मनोज कुमार, राजवीर सिंह, संदीप सिंह, ओमप्रकाश, मोहम्मद अकबर, राज बहादुर, अनुज, प्रकाश चौधरी, ऋतिक मीणा, भारत वर्मा, मनीष बंसल, गुरप्रीत, मलकीत सिंह, कादर खान, अमोद सैन, मनोज सिंह, शरद संत ओझा, कमलजीत सिंह, दीपांशु गुर्जर, प्रदीप मीणा, राजू कुमार चौधरी, मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले मुनाफा देकर लालच में लिया जाता है। बाद में उनकी पूंजी को ठग लिया जाता है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed