{"_id":"5d8e41838ebc3e0149509b8e","slug":"police-and-rwa-joint-meeting-on-security-issues-faridabad-news-noi464015528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-उद्यमी व आरडब्ल्यू की संयुक्त बैठक में उठा सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-उद्यमी व आरडब्ल्यू की संयुक्त बैठक में उठा सुरक्षा का मुद्दा
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 31 के थाना प्रभारी चोरी की वारदातों को लेकर आरडब्लूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर?
- फोटो : Faridabad
Link Copied
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की वजह से शुक्रवार को उद्यमियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया। लोगों ने बताया कि रात के समय क्षेत्र में घटनाएं हो रही हैं, उस समय पुलिस कहीं भी नजर नहीं आती। इस कारण से आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप मोर ने गश्त बढ़ाने व सुरक्षा को पुख्ता करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-31 और आसपास के क्षेत्रों में नौकरीपेशा व बुजुर्ग महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग, स्प्रे छिड़ककर बेहोश करने, घरों व फैक्ट्रियों में निरंतर चोरियां, मॉल की पार्किंग में शराब व नशीले मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। सेक्टर-31 में अवैध अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। खाने-पीने के होटल व चाय की दुकानें, पान बीड़ी- सिगरेट के खोके, छोले कुल्चे, चाट -पकौडे़ की रेहडी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि रेनीवेल पानी की लाइन से पानी की चोरी, बिजली की चोरी इत्यादि घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अगर इन्हें तुरंत नहीं रोका गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही निगम के तोड़फोड़ दस्ते व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। रात और दिन में भी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा कर नियंत्रण पाने और जगह-जगह नाकाबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अनिल नागर, अधिवक्ता बीएस चौधरी, आरडब्लूए से-31 साउथ ब्लॉक प्रधान उदयराम शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र पोसवाल, अंशुमन शर्मा, सीनियर सिटीजन एचसी कौशिक व राजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।