{"_id":"69162667974b723e0309c594","slug":"police-action-continues-in-khandawali-regarding-the-red-car-of-terrorists-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55683-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आतंकियों की लाल कार को लेकर खंदावली में जारी रही पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आतंकियों की लाल कार को लेकर खंदावली में जारी रही पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक एनएसजी टीम ने की मौके पर जांच
एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने की यहां पर जांच
बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे एनएसजी टीम यहां से निकली
सीएफएसएल (फोरेंसिक) टीम को मौके पर फिर से बुलाया गया है
फोरेंसिक टीम की जांच के बाद दिल्ली पुलिस इस कार को सीज कर ले गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली बम धमाके में आई 20 कार के साथ ही घूमती दिखी लाल रंग की ईको स्पोर्ट कार को लेकर खंदावली गांव में बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार दोपहर तक भी पुलिस की कार्रवाई जा रही। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे तक एनएसजी की टीम ने कार और आस-पास के 500 मीटर के इलाके को पूरी तरह सर्च किया। इसके बाद सीएफएसएल की टीम ने यहां आकर जांच की। बाद में कार को यहां से दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया।
बुधवार शाम लगभग 5 बजे खंदावली गांव में ये लाल रंग की कार फहीम नामक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी होने की सूचना मिली। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कार के आस-पास के 10 घरों को खाली कराया। इसके साथ ही कार के लगभग 700 मीटर की दूरी के पूरे इलाके को सील कर दिया गया। यहां किसी भी ग्रामीण व मीडियाकर्मी को आने नहीं दिया गया। रात लगभग 9 बजे एनएसजी की टीम यहां पहुंची और जांच शुरू की।
एनएसजी के बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहले कार के आस-पास के पूरे इलाके को सर्च किया। इसके बाद यहां एनएसजी के डॉग स्क्वॉड की टीमें बुलाई गई। डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके को सर्च किया। देर रात लगभग 2 बजे एनएसजी की टीम ने अपनी कार्रवाई रोकी।बृहस्पतिवार सुबह एनएसजी की टीम ने फिर से कार्रवाई शुरू की और लगभग 7 बजे कार को खोल दिया। कार की डिग्गी व बोनट को खोल दिया गया। इसके बाद यहां सीएफएसएल की टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने सुबह लगभग 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 1 बजे तक यहां जांच की। टीम ने सैंपल लिए और फिर क्लियरेंस दे दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने कार को जब्त कर लिया।