फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police accused in the main murder case of double murder

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 21 Feb 2021 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Police accused in the main murder case of double murder
फरीदाबाद। एनआईटी एक में मंगलवार रात हुई युवक-युवती की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात हत्या के मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ पीके को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकाश जवाहर कॉलोनी में रहने वाले अपने जीजा के घर पर मदद मांगने के लिए गया था। इस दौरान परिवार के लोगों ने ही उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस अभी आधिकारिक बयान देने से बच रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रकाश ने शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे जवाहर कॉलोनी निवासी अपने जीजा के घर का दरवाजा खटखटाया। प्रकाश ने एक ऑटो किराये पर ले रखा था। घर के बाहर से ही प्रकाश ने कहा कि उसे पांच हजार रुपये की जरूरत है। रुपये लेकर वह शहर से बाहर जाना चाहता है। प्रकाश के जीजा ने उसे घर के अंदर आकर बात करने के लिए कहा। जैसे ही प्रकाश घर के अंदर आया उसके जीजा, बहन व अन्य रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने ही प्रकाश के घर आने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के बाद प्रकाश के जीजा ने घर को बाहर से ताला लगा दिया और बाहर सड़क पर पुलिस का इंतजार करने लगे। पुलिस के आने के बाद उन्होंने दरवाजा खोला और प्रकाश को उनके हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपी प्रकाश, उसके साथ घटना में शामिल लक्क़ी उर्फ नुन्नु, आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाला मेरठ निवासी कर्ण व एक अन्य जिसने आरोपियों को दिल्ली आईटीओ तक ले जाकर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की गिरफ्तारी मंगलवार को एनआईटी एक के मुख्य बाजार में जिम ट्रेनर व अध्यापिका मामले में हुई है। मामले में प्रकाश मुख्य आरोपी था। दोनों के मृतकों के शव लोगों को गाड़ी में पड़े मिले थे। हत्या का आरोप एनआईटी तीन निवासी प्रकाश पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed