फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pointed stones put in the name of road construction, trouble in traffic

सड़क निर्माण के नाम पर डाले नुकीले पत्थर, आवागमन में परेशानी

Wed, 07 Apr 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pointed stones put in the name of road construction, trouble in traffic
बल्लभगढ़ जुन्हैडा से तिगांव गांव जाने वाले सड़क पर निकले पड़े पत्थर । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। पृथला विधानसभा के गांव जुन्हैड़ा से तिगांव की तरफ टूटी सड़क का निर्माण करने के लिए करीब तीन महीने पहले शिलान्यास किया गया था। इसके बाद सड़क पर निर्माण करने के लिए करीब तीन किलोमीटर तक नुकीले पत्थर डालकर छोड़ दिए। जिससे करीब छह गांवों (जुन्हैड़ा के अलावा तिगांव, करौली, दयालपुर खेड़ा, अटाली, प्रहलादपुर, तिगांव अधाना) के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जो शिलान्यास लगाया गया था वह भी टूटकर गिर गया है। सड़क पर पत्थर पड़े होने के कारण पैदल चलाना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही दो पहिया वाहन दुघर्टना ग्रस्त हो रहे हैं, तो बड़े वाहनों में पंचर हो जाता हैं। वहीं, वाहनों के चलने से सड़क पर पड़े पत्थर उछलकर लोगों को लग रहे हैं, जिससे वह चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले थे गड्ढे अब पत्थर
सड़क में पहले गहरे गड्ढे थे, उनसे बचकर निकल जाया करते थे। लेकिन जब से पत्थर डाले गए हैं यहां से गुजरना जोखिम भरा कार्य हो गया है। - जेपी अधाना, निवासी जुन्हैड़ा रोड
विज्ञापन

आने जाने में दिक्कत
जुन्हैडा से तिगांव का रास्ता करीब तीन किलोमीटर के आसपास है। जब से इस मार्ग पर निर्माण के नाम पर पत्थर डाले गए हैं ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। - जगदीश अधाना, निवासी जुन्हैडा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलादपुर पहुंचना हुआ मुश्किल
पहले बल्लभगढ़ की तरफ से तिगांव जुन्हैड़ा होते हुए गांव प्रहलादपुर पहुंचना आसान था, लेकिन जब से पत्थर डाले गए लोगों ने बदरौला या फिर आईएमटी से गुजरना शुरू कर दिया है। - सुनील सरधाना, निवासी प्रहलादपुर

पत्थरों से किसानों को परेशानी
सड़क पर अधिकतर क्षेत्र में खेती की जाती है। ऐसे में पत्थरों से किसान अपने गेहूं की फसल को कैसे घरों और मंडी तक पहुंचाएगा। परेशान किसानों ने खेतों से ही एक रास्ता बना लिया है। - धीरज अधाना, तिगांव अधाना पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed