{"_id":"6a1b2f7e515708b62e022124","slug":"poetry-and-story-books-will-increase-students-reading-interest-and-morality-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71205-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कविता-कहानी की किताबों से बढ़ेगी छात्रों की पढ़ने की रुचि और नैतिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कविता-कहानी की किताबों से बढ़ेगी छात्रों की पढ़ने की रुचि और नैतिकता
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में भेजी गईं कविता-कहानी की किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ने का भी अवसर दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी राजकीय विद्यालयों में कविता-कहानी की किताबें भेजी गई हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नैतिक विकास भी करना है, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
जानकारी के अनुसार जिले में 379 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें 80 हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यालयों में अलग-अलग श्रेणियों में किताबें भेजी गई हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 58, मिडिल स्कूल में 47, हाई स्कूल में 55 और सीनियर सेकंडरी स्कूल में 66 किताबों का सैट पहुंचाया गया है। इससे छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास होगा। साथ ही विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोई भी इन किताबों को विद्यालय के पुस्तकालय से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी छुट्टियों का समय चल रहा है। ऐसे में अधिक-अधिक छात्र इन किताबों को पढें। इन किताबों में कविता, कहानी, लोककथा, प्रेरक प्रसंग, बाल साहित्य और रचनात्मक लेखन से जुड़ीं पुस्तकें शामिल हैं।