फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PMShri: 11 schools of the district will be upgraded in the second phase

पीएमश्री : दूसरे चरण में जिले के 11 स्कूल होंगे अपग्रेड

Sat, 16 Sep 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
PMShri: 11 schools of the district will be upgraded in the second phase
- बल्लभगढ़ व तिगांव में चार-चार स्कूल पीएमश्री के तहत होंगे विकसीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर शनिवार को पीएमश्री के दूसरे चरण की सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जिले के 11 और राजकीय स्कूलों को पीएमश्री स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया गया। इनमें से फरीदाबाद में तीन, बल्लभगढ़ में चार और तिगांव के चार स्कूलों का चयन किया गया है।
पीएमश्री स्कूल बनाने के लिए पहले से चल रहे स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल को 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएमश्री स्कूल बनाए जाने की योजना इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी। स्कूल में तैनात कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अगर इस स्कूल में कर्मचारियों की कमी होती है, तो दूसरे स्कूलों से कर्मचारियों को तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन



पीएमश्री योजना प्रथम चरण में जिले के तीन स्कूलों का चयन किया गया था। इस सभी स्कूलों को मुख्यालय से अपग्रेड करने के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसकी सूची तैयार कर अगले सप्ताह तक मुख्यालय को भेजना है, इसके आधार पर तीनों स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इमसें दो बल्लभगढ़ और एक फरीदाबाद ब्लॉक का स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोटेक और ड्रोन की होगी पढ़ाई

पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियों को रोबोटेक, ड्रोन, कोडिंग, डेटा मैचिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा माइनिंग, ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, क्रिप्टो, एस्ट्रोनाॅमी और रॉकेट साइंस की पढ़ाई होगी। इसके लिए यहां तैनात शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।



वर्जन

दूसरे चरण में पीएमश्री योजना के तहत जिले के 11 स्कूलों का चयन किया गया है। इन सभी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिससे की बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाया जा सकें।
- अशोक बधेल, जिला शिक्षा अधिकारी


बल्ल्भगढ़
1- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर कला
2- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पनहेड़ा खुर्द
3- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समयपुर
4- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीकरी
फरीदाबाद
1-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौज
2- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पावटा
3-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसाना
तिगांव
1- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहुपूरा
2- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरुआ
3- राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय, तिगांव
4- राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed