फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM shree school gets convenience

Faridabad News: पीएमश्री स्कूलों में खेल की सुविधाएं होगी दुरुस्त

Wed, 06 Dec 2023 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
PM shree school gets convenience
- मैदान और खेल के सामान पर खर्च होंगे साढ़े तीन लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पीएम श्री राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब स्कूल में खेल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। स्कूल में खेल का सामान उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार रुपये प्रत्येक स्कूल को मिलेगे। खेल के मैदान के लिए तीन लाख रुपये का बजट मुहैया कराया जाएगा।
पीएमश्री राजकीय स्कूलों में अब खेल की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। स्कूलों में छात्रों के खेल में रूचि के अनुसार खेल के सामान मुहैया कराया जाएगा। स्कूल में शारीरिक शिक्षक और योग शिक्षक को भी तैयार किया जाएगा। स्कूली छात्रों के रुचि की पहचान कर उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जाएगा। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना सकें। वहीं, स्कूलों में खेल मैदान को भी दुरुस्त किया जाएगा। स्कूलाें में रोजाना योग भी कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों के नवीनीकरण पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया जाएगा। जिले में तीन राजकीय स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाया गया है। खेल की सुविधाएं दुरुस्त करने के बाद पीएम श्री स्कूलों में फिजिक्स, रसायन और बायो लैब भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पीएम श्री स्कूल में खेल की सुविधाएं जल्द मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
- महेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed