फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Please open the electrical connection to the CM

Faridabad News: सीएम से लगाई बिजली कनेक्शन दिलाने की गुहार

Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Please open the electrical connection to the CM
सेक्टर-75 से 89 तक के निवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 तक के निवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान हैं। निवासी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि बिल्डर की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। बीपीटीपी के बी और सी ब्लॉक के निवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली कनेक्शन को डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) के अधीन किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार, इससे पहले भी मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बीपीटीपी सी ब्लॉक के निवासी दीपा सक्सेना, वीरेंद्र सिंह और सुभाष खन्ना का कहना है कि वे लंबे समय से व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिल्डर से कई बार इस संबंध में मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन ले रखा है और उसी के माध्यम से पूरे ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते अक्सर बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है और बिल्डर मनमाने तरीके से अधिक बिल वसूल रहा है।

इस समस्या से हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में निवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सभी घरों के लिए व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed