{"_id":"6aa44f9a5b175e731d09fa75","slug":"players-won-4-medals-in-the-state-level-judo-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79785-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 4 पदकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 4 पदकश
विज्ञापन
फरीदाबाद। फतेहाबाद में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित 59वीं प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें चिराग ने 66 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में सोनीपत के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही चिराग ने राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में भव्या ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक ने भी कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने चिराग को स्वर्ण पदक के साथ 1000 रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। अब चिराग 5 जनवरी से छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवादद