फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players won 25 medals in the Sports Mahakumbh

Faridabad News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Players won 25 medals in the Sports Mahakumbh
विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए, नौ स्वर्ण पदक भी शामिल
विज्ञापन


गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। बीते माह विभिन्न जिलों में संपन्न हुए तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय खेलों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक पदक अपने नाम किए। यह सभी पदक तीरंदाजी, तलवारबाजी, कुश्ती, जूडो, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और कराटे खेलों में रहे। कई खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह रही कि इनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल रहे।
सबसे ज्यादा 10 पदक तीरंदाजी में खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत और 2 कांस्य पदक रहे। इसके अलावा, कुश्ती में 5 खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए बाजी मारी। कुश्ती में 2 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक रहे। वहीं, तलवारबाजी में जिले ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते। भारोत्तोलन में भी तीन पदक खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, जिम्नास्टिक और जूडो खेलों में एक-एक स्वर्ण पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहा जबकि एक कांस्य पदक कराटे में भी आया। बता दें कि, यह आंकड़े महज खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में पिछले माह जिले के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ पदकों पर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed