{"_id":"688132c1c69c6f17a609e43b","slug":"players-will-show-their-talent-in-block-level-sports-competitions-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47729-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
एक अगस्त से किया जाएगा आयोजन, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया शेड्यूल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अंडर-17 व 19 आयुवर्ग की प्रतियोगिताएं एक और दो अगस्त को होंगी जबकि अंडर-11 व 14 आयुवर्ग की प्रतियोगिताएं चार अगस्त से होंगी। खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अंडर-11 व 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के दस्तावेज की जांच सेक्टर 16 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 30 जुलाई तक की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में होने वाले खेलों की तिथियों की घोषणा कर दी है, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 अगस्त से आयोजित की जा सकती हैं।
दस्तावेज की होगी जांच
समरी शीट, पात्रता परफॉर्मा, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड नंबर, यदि किसी बच्चे ने स्कूल में बदलाव किया है तो एसएलसी या टीसी, कक्षा पांच व आठवीं के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी स्कूल में पहुंचना होगा। मालूम हो कि एक अगस्त से अंडर-17 व 19 आयुवर्ग के मुकाबले होंगे जबकि अंडर-11 और 14 आयुवर्ग की प्रतियोगिताएं चार अगस्त से होंगी। बारिश की संभावना को देखते हुए पांच से सात अगस्त को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
कई स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक खेल फंड जमा नहीं किया गया है। ऐसे स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गय है कि वह तीन दिनों के अंदर खेल फंड जमा करा दें। अगर वह खेल फंड जमा नहीं कराते हैं तो विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में खेलने की स्वीकृति नहींं दी जाएगी। - हरवीर अधाना, जिला शिक्षा खेल अधिकारी