{"_id":"68d1a7491f95ab9910094a07","slug":"players-will-leave-for-panchkula-today-for-the-sports-mahakumbh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51931-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल महाकुंभ के लिए आज पंचकूला रवाना होंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल महाकुंभ के लिए आज पंचकूला रवाना होंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
- कुश्ती, हॉकी और कराटे सहित कई खेलों में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकुला में होने वाले आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के कई खिलाड़ी आज पंचकूला रवाना होंगे। इनमें कुश्ती, हॉकी, कराटे, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और जूडो के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों के मुकाबलों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले खेले जाएंगे। कुश्ती कोच और प्रतियोगिता के लिए टीम इंचार्ज नियुक्त किए गए पवन सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे सभी टीमें बल्लभगढ़ से रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। संवाद