फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players showed their strength in the yoga competitionPlayers showed their strength in the yoga competition

Faridabad News: योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the yoga competitionPlayers showed their strength in the yoga competition
अर्पिता और भविष्य ने अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से चयनित खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बालिकाओं के अंडर-18 आयुवर्ग में अर्पिता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि समृद्धि दूसरे, भूमिका तीसरे, मेहर अनेजा चौथे और अंकिता पांचवें स्थान पर रही। अंडर-18 बालक वर्ग में भविष्य ने बाजी मारी जबकि ऋषभ कुमार दूसरे, अक्षत गुप्ता तीसरे, बादल कुमार चौहान चौथे और अर्नव पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रतियोगिता में 18 से 55 आयुवर्ग के मुकाबले भी खेले गए। इनमें महिला वर्ग में अंजली ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कोमल दूसरे, जयंती तीसरे, संगीता शर्मा चौथे और निर्मला कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं।। वहीं पुरुष वर्ग में बलवीर ने बाजी मारी जबकि कुणाल दूसरे, ऋषिकांत तीसरे, आनंद चौधरी चौथे और नारायण सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना रहे। इसके अलावा आयुष विभाग से जिला योग विशेषज्ञ विकास यादव, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह और श्याम कुमार जबकि जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed