फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players shine in district yoga competition; selected for state level.

Faridabad News: जिला योग प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी, राज्य स्तर के लिए चयन

Wed, 15 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Players shine in district yoga competition; selected for state level.
अगस्त में सिरसा में दम दिखाएंगे पलवल के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में रविवार को जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। ये खिलाड़ी अगस्त में सिरसा में होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में खेलेंगे।


खेल नर्सरी की कोच राजबाला ने बताया कि नर्सरी के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में चिराग चौथे, 10 से 12 वर्ष बालिका वर्ग में क्रिस्टी तीसरे, 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में खुशबू शर्मा दूसरे और 12 से 14 वर्ष बालक वर्ग में उज्ज्वल पहले स्थान पर रहे। वहीं 16 से 18 वर्ष बालिका वर्ग में विधि ने दूसरा, 16 से 18 वर्ष बालक वर्ग में जगत ने चौथा और 21 से 25 वर्ष पुरुष वर्ग में दुष्यंत ने दूसरा स्थान हासिल किया। कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। वहीं होडल खेल नर्सरी के कोच ललित कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नर्सरी के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 15 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed