{"_id":"6866bd8c93e8222b4003d5f6","slug":"players-selected-for-state-level-sports-maha-kumbh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46484-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
फुटबॉल, हैंडबॉल और कुश्ती (महिला) खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए बृहस्पतिवार को फुटबॉल, हैंडबॉल और महिला कुश्ती के मुकाबले हुए। इनके अलावा एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का भी चयन किया गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो रोहतक व हिसार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें ओपन आयु वर्ग के करीब 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें से 15 खिलाड़ियों का मुख्य खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया है जबकि सात खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है। फुटबॉल कोच कुलदीप ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी रोहतक में आयाेजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इसी प्रकार सेक्टर 49 स्थित डीएवी स्कूल में लड़कों की हैंडबॉल टीम का चयन किया गया। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय थे। हैंडबॉल कोच अमित ने बताया कि ट्रायल में वरिष्ठ आयुवर्ग के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 20 खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। इनमें से चार खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है जबकि 16 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वरिष्ठ कोच श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 जुलाई तक हिसार में आयोजित की जाएगी। इनमें यह सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि सेक्टर-12 के खेल परिसर में महिला श्रेणी की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न किलोग्राम भार में 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।