{"_id":"689a44a24e27027eb0065516","slug":"players-of-the-district-shine-in-the-gymnastics-championship-held-in-uttarakhand-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49019-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उत्तराखंड में हुई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में छाए जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उत्तराखंड में हुई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में छाए जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
मनीष रावत ने स्वर्ण और सृष्टि सिसाेदिया ने कांस्य पदक जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार देर रात संपन्न हुई ट्रैंपोलाइन एवं ट्रंब्लिंग जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में स्मार्ट सिटी के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाया। इसमें मनीष रावत ने सीनियर श्रेणी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि सृष्टि सिसाेदिया ने ट्रेंपोलाइन इवेंट की एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने में सफलता पाई।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद जिला खेल अधिकारी आशा रानी और जिम्नास्टिक कोच बलराम ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलोंं के लिए उनका हौसला बढ़ाया । कोच बलराम ने बताया कि हरियाणा की बालकों के जूनियर वर्ग की टीम व एकल प्रतियोगिता में राज्य ने दूसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है। वहीं महिलाओं के सब जूनियर वर्ग के ट्रेंपोलाइन इवेंट में हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।