{"_id":"68e6a2409c51d18b830a2381","slug":"players-made-it-to-the-semi-finals-in-lawn-tennis-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53135-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लॉन टेनिस में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लॉन टेनिस में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
- ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के अंडर 14 मुकाबले आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में चल रहे ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के अंडर 14 मुकाबलों में बुधवार को 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी जगह बना ली। बुधवार खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए 16 खिलाड़ी मैदान में उतरे, इनमें से चार ने अपने शानदार खेल से अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला अर्नव और ध्रुव के बीच खेला गया। तीन सेट तक चले मुकाबले में अर्नव ने ध्रुव को 6-3, 2-6, 7-2 से हरा दिया। वहीं दूसरे में मुकाबले में प्रांजल ने विहान को 6-1, 4-6, 7-2 से हराने में सफलता पाई। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में द्विज ने अदम्य को आसानी से 2 सेट में ही 6-3, 6-1 से हरा दिया। वहीं, दिन के आखिरी मुकाबले में आरिव ने मनीत को 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम 4 में अपनी जगह पक्की कर ली। अंतिम 4 के मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।