फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players displayed their prowess in the Under-14 volleyball tournament.

खेल : अंडर-14 वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 11 Aug 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in the Under-14 volleyball tournament.
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सोमवार को वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 बालक और बालिकाओं की इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इनमें से दोनों वर्गों से फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। नतीजों पर नजर डालें तो बालक वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर आरआईएस और तीसरे पर एडी पब्लिक स्कूल की टीम रही। बालिका वर्ग में कुराली स्थित राजकीय विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे सेक्टर 29 स्थित हॉली चाइल्ड स्कूल की टीम रही। वहीं प्याली स्थित राजकीय विद्यालय ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। बता दें कि पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तर से पहले लगने वाले कैंप का हिस्सा होंगे। वहीं तीसरे स्थान पर जो टीम रहीं हैं, उनमें कुछ एक-दो अच्छे खिलाड़ियों को कैंप में शामिल किया जाएगा। इसके बाद जो खिलाड़ी कैंप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed