फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players displayed their prowess in the district-level kabaddi competition.

Faridabad News: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 01 Aug 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in the district-level kabaddi competition.
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
16 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर चयन के लिए दावेदारी पेश की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर अंडर-17 और 19 दोनों आयुवर्गों को मिलाकर 16 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए राज्य स्तर पर चयन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।

इनमें अंडर-17 में जिले के राजकीय विद्यालय की टीमों का दबदबा रहा। समयपुर स्थित राजकीय विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर सरूपपुर स्थित बीएमडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम रही जबकि तीसरे स्थान पर बल्लभगढ़ स्थित राजकीय विद्यालय की टीम रही।
विज्ञापन


अंडर-19 में सेक्टर-21 स्थित होमर्टन ग्रामर स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही, बल्लभगढ़ स्थित एमपीएस जवान स्कूल की टीम दूसरे जबकि केएमपीएस जवान की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों आयुवर्गों से तीन-तीन टीमों का चयन अगले दौर के लिए कर लिया गया है। अब चयनित टीम के खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद उनमें से जो खिलाड़ी तकनीकी रूप से और प्रदर्शन में शानदार होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed