फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players are excited about the India vs New Zealand final.

Faridabad News: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह

Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Players are excited about the India vs New Zealand final.
युवा खिलाड़ियों ने कहा- इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की बारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 विश्वकप के फाइनल से पहले जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि पूरी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास डरा रहा है। वहीं कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन आसानी से टीम इंडिया को रेखा पार करा देंगे।

खिलाड़ियों से बातचीत

संजू सैमसन की फॉर्म और जसप्रीत बुमराह की क्लास के आगे कीवी फेल हो जाएंगे। भारतीय टीम अपना तीसरा टी20 विश्वकप जीतने में कामयाब हो जाएगी। इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की बारी है।-नैमिष, अंडर-14 खिलाड़ी
विज्ञापन


भारतीय टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है, पर न्यूजीलैंड को हल्के में आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए। उनके पास फिलिप्स, एलन और साइफर्ट जैसे खिलाड़ी हैं।-हेमंत प्रजापति, अंडर-19 खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चीजें भारतीय टीम के पक्ष में हैं, पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम डरा रहा है। इसी विश्वकप में भारतीय टीम अफ्रीका से इसी मैदान पर हारी थी और 2023 के विश्वकप फाइनल में भी यहीं हार मिली थी।-रितेश यादव, अंडर-19 खिलाड़ी


अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में नहीं चले हैं, पर मुझे लगता है कि इस मुकाबले में उनका बल्ला खूब चौके और छक्के बरसाएगा। उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।-सात्विक बब्बर, अंडर-14 खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed