फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plaster falls from ceiling of Municipal Corporation headquarters room; clerk injured.

Faridabad News: नगर निगम मुख्यालय के कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, क्लर्क घायल

Thu, 23 Jul 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Plaster falls from ceiling of Municipal Corporation headquarters room; clerk injured.
अन्य कर्मचारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें लगीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के कमरा नंबर-11 में छत का प्लास्टर गिरने से वहां काम कर रहे क्लर्क प्रशांत चोटिल हो गए। उनके पीठ में चोट आई है। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें लगीं। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

कमरा नंबर-11 में नगर निगम का डेली डिस्पैच से संबंधित काम किया जाता है। यहां पांच कर्मचारी रोजाना काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर नीचे आ गिरा। प्लास्टर गिरने से कमरे में अफरातफरी मच गई। घायल कर्मचारी प्रशांत को पीठ में चोट लगी है। उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय की इमारत काफी पुरानी है। ऐसे में भवन के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि पुराने भवन के अलग-अलग हिस्सों में समय के साथ इमारत की स्थिति कमजोर होती जा रही है। यदि समय रहते भवन की जांच और मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब नगर निगम मुख्यालय में भवन के किसी हिस्से के गिरने की घटना सामने आई है। इससे पहले पिछले साल नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल का छज्जा भी गिर गया था। उस समय भी गनीमत रही थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अब कमरा नंबर-11 की छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने एक बार फिर पुराने निगम भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नगर निगम मुख्यालय में रोजाना अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। भवन में कई विभागों के कार्यालय हैं और यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी हिस्से से प्लास्टर या अन्य निर्माण सामग्री गिरने की घटना कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है।


कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रशासन को पूरे भवन का सुरक्षा निरीक्षण कराना चाहिए। जहां भी छत, दीवार या अन्य हिस्सों में दरार अथवा प्लास्टर कमजोर है, वहां तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए। इससे कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed