फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plaster falls from 20th floor of society; delivery worker has a narrow escape.

Faridabad News: सोसाइटी की 20वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, डिलीवरी कर्मी बाल-बाल बचा

Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plaster falls from 20th floor of society; delivery worker has a narrow escape.
सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

परीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टावर-19 की 20वीं मंजिल से शनिवार शाम को अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया। निवासियों ने बताया कि प्लास्टर एक पिज्जा डिलीवरी कर्मी से महज कुछ कदम की दूरी पर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। निवासियों का आरोप है कि टावर के निर्माण के बाद से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद बिल्डर और उनके प्रतिनिधि समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और रखरखाव में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस बारे में जब बिल्डर की ओर से सोसाइटी में रखे रखरखाव टीम से मुकेश से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया गया।

कई सोसाइटियों में हो चुके हैं ऐसे हादसे

इसी तरह तीन दिन पहले सेक्टर-80 स्थित डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में मुख्य द्वार के पास बने कमरों की दीवार का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। यह घटना बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद हुई। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद निवासियों में नाराजगी है। हालांकि बिल्डर पक्ष का कहना है कि मरम्मत कार्य के दौरान पत्थर हटाया गया था, लेकिन निवासी इस दावे को गलत बता रहे हैं। वहीं सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी और सेक्टर- 89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी में भी कई फ्लैटों और भवनों से प्लास्टर झड़ने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों का कहना है कि वर्षों से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

निवासियों से बातचीत


कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बिल्डर को बड़े हादसे के होने का इंतजार है। हम शिकायत कर करते-करते थक चुके हैं। -अमर सिंह, निवासी, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी में छोटे बच्चे खेलते हैं। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो किसी बड़े हादसे होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। - चंदर, निवासी, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी

अब हमें हर समय डर लगा रहता है। कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। हमें बच्चों को सोसाइटी में खेलने के लिए भेजने में डर लगता है। -अमित गुप्ता, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी
फ्लैटों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इसके चलते हमें परिवार को लेकर डर बना रहता है। हमारी मांग है कि इसका जल्द समाधान कराया जाए। -नवनीत, निवासी, पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी

हम रखरखाव शुल्क प्रति माह देते हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हम किसी सोसाइटी में नहीं बल्कि कॉलोनी में रह रहे हैं।- अभिषेक अग्रवाल, निवासी, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी

हमने बिल्डर को मरम्मत कार्य कराने के लिए कई बार अवगत कराया है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हमारी मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए, जिससे हमें राहत मिल सके। -निखिल गोयल, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed