फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   plasma dealer are active in faridabad

फरीदाबाद में सक्रिय हैं प्लाज्मा के सौदागर

Fri, 24 Jul 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
plasma dealer are active in faridabad
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा उपलब्ध करवाने के लिए सौदागर सक्रिय हो गए हैं। ये सौदागर कोरोना से ठीक हुए लोगों को सीधे संपर्क कर रहे हैं और उनसे प्लाज्मा लेने के लिए सौदा कर रहे हैं। वहीं प्लाज्मा चढ़वाने के लिए संक्रमित से भी 50 से लेकर दो लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा कमेटी की चेयरमैन और बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात रखी। उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस को इस तरह की शिकायत आने पर कड़ा संज्ञान लेने और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा कमेटी जिले में कोरोना को लेकर तैयारियों का जायजा लेने आई थी। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कमेटी की चेयरमैन सीमा त्रिखा ने बताया कि उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं, जिसमें प्लाज्मा देने व फिर उसे चढ़वाने वाले से मोटी रकम मांगी जा रही है। शहर में अगर ऐसा हो रहा है तो यह बहुत ही गंभीर समस्या है। दान की हुई चीज की भी कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसा तंत्र तैयार करे कि कोरोना से ठीक हुए संक्रमित अपना पंजीकरण करवाएं और उसके बाद प्रशासन जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डा. यशपाल यादव ने कमेटी को बताया कि इसके लिए उन्होंने पहले ही आदेश दे रखे हैं। साथ ही सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसमें डोनर और रिसीवर दोनों की जानकारी प्रशासन के पास होगी। इसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और रेडक्रॉस सोसायटी मिलकर काम कर रही है। तंत्र बनाया जा रहा है कि यदि किसी कोरोना संक्रमित को प्लाज्मा की जरूरत है तो वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से संपर्क करेगा। वहां से टीम मरीज की जांच करेगी और उन्हें लगेगा कि मरीज को प्लाज्मा चढ़ाए जाने की जरूरत है तो ही उन्हें प्लाज्मा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed